Mohali: मोहाली के एक ऑक्सीजन प्लांट में हुआ भीषण विस्फोट, 2 की मौत, कई घायल

Explosion in Oxygen Plant: अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही तीन घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, फेज 6 में भेज दिया गया है

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
धमाका इतना जोरदार था कि इसने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी

Mohali Oxygen Plant: पंजाब के मोहाली में बुधवार को एक ऑक्सीजन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस भयानक विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट शहर के फेज 9 स्थित एक फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी।

राहत और बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही, मेडिकल टीमें, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही तीन घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, फेज 6 में स्थानांतरित किया गया है।

कब हुआ विस्फोट 

पंजाब के मोहाली में  सुबह करीब 9 बजे फेज 11 स्थित एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया और घायलों को सिविल अस्पताल, फेज 6 में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की प्रारंभिक जांच जारी है, और विस्फोट के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अधिकारियों ने आशंका जताई है कि विस्फोट के बाद कुछ रिसाव अभी भी हो सकता है।

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: Aug 06, 2025 12:07 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।