India-Pakistan War: पाकिस्तान ने आज फिर से भारत के की क्षेत्रों में ड्रोन से हमलें शुरू कर दिए है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर के साथ ही जम्मू और श्रीनगर में ड्रोन से अटैक कर रहा है। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम उन हमलों को नाकाम कर रहा है। इसी बीच पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन बम रिहायशी इलाके में गिर गया जिससे विस्फोट हो गया। इस हमले मे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए है। पीड़ितों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इसी बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(POK) में एक प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य चौकी को तबाह कर दिया है। यह हमला भारतीय सेना का पाकिस्तानी सेना को उन्हीं की भाषा में मुहंतोड़ जवाब है। जानकारी के मुताबिक इन्हीं हमलों के बीच विदेश मंत्री जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग कर रहे है। कयास ये लगाए जा रहे है कि, भारतीय सेना पाकिस्तान के बढ़ते छद्म हमलों का माकूल जवाब दे सकती है।
विस्फोट से जल गए है लोग, एक की हालत गंभीर
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए एक परिवार के बारे में एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, 'हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया है'।
वहीं डॉ. कमल बागी ने बताया कि, 'ड्रोन-बम की वजह से तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है, वह बुरी तरह जल गई है। बाकी दो लोग कम जले हैं। हमने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया है। वे एक ही परिवार से हैं।'