Get App

Delhi Smog: दिल्ली में घने कोहरे के कारण 40 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Smog: दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि सोमवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी बनी रही, जिस वजह से 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य में देरी हुई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 1:14 PM
Delhi Smog: दिल्ली में घने कोहरे के कारण 40 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में घने कोहरे के कारण 40 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Smog: दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि सोमवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी बनी रही, जिस वजह से 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य में देरी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, सुबह 7:05 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' स्तर 454 पर था। रविवार को यह स्तर 461 था, जो दिसंबर के महीने का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है।

इससे पहले, दिल्ली हवाई एयरपोर्ट ने सोमवार सुबह, 15 दिसंबर को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि उड़ान संचालन में व्यवधान आ सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट के X हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा गया है, "घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में व्यवधान आ सकता है। यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हम सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नए उड़ान अपडेट के लिए, यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। असुविधा के लिए हमें खेद है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें