दिल्ली-NCR में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में घरों और सोसाइटी में एयर कंडीशनर (AC) लगभग पूरे दिन चल रहे हैं। लेकिन भीषण गर्मी से राहत देने वाला यही AC अब कई जगहों पर आग लगने की वजह भी बन रहा है।
दिल्ली-NCR में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में घरों और सोसाइटी में एयर कंडीशनर (AC) लगभग पूरे दिन चल रहे हैं। लेकिन भीषण गर्मी से राहत देने वाला यही AC अब कई जगहों पर आग लगने की वजह भी बन रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक पुराने बिजली के तार, ओवरलोडेड सर्किट, खराब सर्विसिंग, घटिया रिपेयर और ओवरहीट होते कंप्रेसर AC से जुड़ी आग की घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। हाल के महीनों में दिल्ली और NCR में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
दिल्ली-NCR में AC से लगी आग के चर्चित मामले
हौज खास: AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, पूर्व IAS अधिकारी की मौत
दक्षिण दिल्ली के हौज खास एन्क्लेव में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग में पूर्व IAS अधिकारी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पूर्व चेयरमैन धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि जिस कमरे में AC लगा था, उसकी कुछ दिन पहले ही सर्विसिंग कराई गई थी। शुरुआती जांच में वायरिंग की गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।
विवेक विहार: संदिग्ध AC ब्लास्ट में 9 लोगों की जान गई
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में तड़के लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले जोरदार धमाका हुआ और फिर देखते ही देखते पूरे घर में धुआं भर गया। जांच में AC ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट दोनों एंगल पर जांच हुई।
गाजियाबाद: हाईराइज सोसाइटी में AC फटने से लगी आग
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक हाईराइज अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल पर AC में विस्फोट के बाद आग लग गई। हालांकि, दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सोसाइटी के लोगों को डरा दिया।
AC आग लगने से पहले देता है कई संकेत
विशेषज्ञों का कहना है कि AC अचानक नहीं फटता या आग नहीं पकड़ता। इससे पहले कई चेतावनी संकेत दिखाई देते हैं:
अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।
गर्मी बढ़ने से क्यों बढ़ रहा है खतरा?
पहले AC कुछ घंटों के लिए चलाया जाता था, लेकिन अब भीषण गर्मी के कारण लोग इसे लगातार कई-कई घंटे या पूरे दिन चला रहे हैं। इससे:
यही वजह है कि हीटवेव के दौरान AC से जुड़ी घटनाएं बढ़ रही हैं।
कैसे बच सकते हैं AC से लगने वाली आग से?
विशेषज्ञ कुछ आसान सावधानियां अपनाने की सलाह देते हैं:
अगर आग लग जाए तो क्या करें?
बढ़ती गर्मी के बीच नई चुनौती
दिल्ली-NCR में AC अब सिर्फ आराम का साधन नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। लेकिन बढ़ती गर्मी और लगातार इस्तेमाल के बीच यह भी जरूरी है कि घरों की बिजली व्यवस्था और सुरक्षा उपाय भी उतने ही मजबूत हों। हाल की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।