देश में सोने की कीमत और बढ़ गई है। ज्यादातर शहरों में दाम में तेजी देखी जा रही है। 6 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 145910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मुंबई में कीमत 145760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उछाल के कारण देश के अंदर सोने के भाव में तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,162.76 डॉलर प्रति औंस पर है।
महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने महंगाई की चिंताओं को कम किया है। इससे अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर चिंता कम हुई है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 145910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 133610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 145760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 145760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 133610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत में भी देश के अंदर तेजी दिख रही है। 6 अगस्त की सुबह चांदी 240100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 61.35 डॉलर प्रति औंस हो गई है।