बगल से गुजर रहे कनफोड़ू DG की आवाज से यूपी में मंदिर जा रही महिला की हो गई मौत! परिवार ने बताया क्या हुआ उनके साथ

यूपी के अलीगंज में DJ की तेज आवाज की वजह से एक 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई। महिला गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही थीं। परिवार ने तेज DJ की आवाज को उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह बताया है। महिला को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी और तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती थी

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कमला देवी अपनी बहू नानू के साथ गौरी शंकर मंदिर जा रही थीं (Photo: Canva)

यूपी के बरेली जिले में डीजे की तेज आवाज की वजह से एक महिला की मौत हो गई है। अलीगंज इलाके में एक 60 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए मंदिर जा रही थी। इसी दौरान महिला को सीने में दर्द हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बज रहे तेज आवाज वाले DJ की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। वहीं मौत की सही वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की पूरी जानकारी जांच के बाद ही साफ होगी।

क्या है पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक, ये घटना सोमवार को महोलिया गांव में हुई। बताया जा रहा है कि कमला देवी अपनी बहू नानू के साथ गौरी शंकर मंदिर जा रही थीं। परिवार के सदस्य डोरीलाल के अनुसार, मंदिर से करीब 400 से 450 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तेज आवाज में DJ बज रहा था। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य डोरीलाल के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास से गुजरते ही कमला देवी ने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की और सीना पकड़कर बैठ गईं। इससे पहले बहू और आसपास के लोग कुछ कर पाते उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ये घटना देखकर हर कोई हैरान रह गया।


हाई ब्लड प्रेशर की थी समस्या

परिवार ने दावा किया कि तेज आवाज में बज रहे DJ और उससे होने वाले कंपन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। सर्किल ऑफिसर हेमंत उपाध्याय के मुताबिक, परिवार ने महिला के पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए। मंगलवार को कमला देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने बताया कि उन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी और तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती थी।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, IIT कानपुर, BHU और रुड़की को सौंपी कमान! यूपी में ₹100 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स का यूं होगा ऑडिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।