8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी देने के साथ ही इसके अध्यक्ष सहित दो सदस्यों के नामों की मंगलवार, 28 अक्टूबर को घोषणा कर दी। आज केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में वेतन आयोग में एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव के नाम भी घोषित किए गए हैं। आईआईएम बेंगलुरू के प्रोफेसर पुलक घोष को सदस्य और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन को सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है।
