नोएडा में स्कूल के बाहर से 12वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 19 साल के युवक को 12वीं क्लास की एक छात्रा के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार (30 जुलाई) को सेक्टर-53 के गिझोड़ इलाके में उस समय हुई जब छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। हालांकि, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नोएडा में स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 19 साल के युवक को 12वीं क्लास की एक छात्रा के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार (30 जुलाई) को सेक्टर-53 के गिझोड़ इलाके में उस समय हुई जब छात्रा स्कूल में प्रवेश करने वाली थी। हालांकि, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले उसी स्कूल में पढ़ता था।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा सेक्टर 24 की पुलिस तुरंत हरकत में आई। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस की मदद से और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल छात्रा को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

टोयोटा ग्लैंजा कार के साथ आरोपी गिरफ्तार


एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान मोनू यादव, पुत्र मन्डे यादव के रूप में हुई है। घटना में उपयोग की गई एक टोयोटा ग्लैंजा भी पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

नोएडा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के सहारे आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रा को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें : नर्सरी में सिर्फ ABCD सिखाने की फीस 2.50 लाख रुपये! हैदराबाद के स्कूल की फीस ने किया सबको हैरान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।