Get App

Bulandshahr Gang Rape: यूपी में 6 साल की बच्ची के साथ सामुहिक बलात्कार कर छत से फेंका गया, पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पकड़ा

Bulandshahr Gang Rape: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जानकारी दी की आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए हमले के बाद बच्ची को छत से फेंक दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 2:09 PM
Bulandshahr Gang Rape: यूपी में 6 साल की बच्ची के साथ सामुहिक बलात्कार कर छत से फेंका गया, पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पकड़ा
यूपी में 6 साल की बच्ची के साथ सामुहिक बलात्कार कर छत से फेंका गया, पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पकड़ा

Bulandshahr Gang Rape: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जानकारी दी की आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए हमले के बाद बच्ची को छत से फेंक दिया।

यह घटना 2 जनवरी की देर रात घटी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसे तुरंत सिकंदराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) और 103(1) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 5(m) और 6 के तहत मामला दर्ज किया।

अपनी शिकायत में पिता ने कहा कि राजू और वीरू कश्यप नाम के दो व्यक्ति उसी इमारत में किराएदार के रूप में रह रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें