NRI कारोबारी से शादी करने पंजाब आई 71 साल की अमेरिकी महिला, जिंदा जलाकर कर दी हत्या!

अपनी बहन को लेकर परेशान कमल कौर खैरा को शक हुआ और उन्होंने 28 जुलाई तक नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास को इसकी सूचना दे दी। इससे चार दिन पहले 24 जुलाई को उनकी बहन का फोन बंद मिला था। इसके बाद एजेंसी ने स्थानीय पुलिस से मामले की जांच करने को कहा

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 2:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NRI कारोबारी से शादी करने पंजाब आई 71 साल की अमेरिकी महिला, जिंदा जलाकर कर दी हत्या!

पंजाब के लुधियाना में एक 71 साल की भारतीय मूल की अमेरिकी महिला की हत्या कर दी गई। वह सिएटल से ब्रिटेन में रहने वाले एक NRI व्यक्ति से शादी करने भारत आई थी। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि महिला की हत्या कथित तौर पर उसी 75 साल के शख्स ने की, जो उसका दूल्हा बनने वाला था। जुलाई में घटी यह घटना हाल ही में सामने आई, जब रूपिंदर कौर पंधेर की बहन ने उसका फोन बंद पाया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अपनी बहन को लेकर परेशान कमल कौर खैरा को शक हुआ और उन्होंने 28 जुलाई तक नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास को इसकी सूचना दे दी। इससे चार दिन पहले 24 जुलाई को उनकी बहन का फोन बंद मिला था। इसके बाद एजेंसी ने स्थानीय पुलिस से मामले की जांच करने को कहा।

जांच में पता चला कि लुधियाना के रहने वाले NRI चरणजीत सिंह ग्रेवाल ने खुद पीड़ित महिला को भारत बुलाया था। जब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे, तभी ग्रेवाल ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची। ग्रेवाल इंग्लैंड में रहते थे।


रिपोर्ट के अनुसार, खैरा परिवार को पंधेर की मौत के बारे में इस हफ्ते की शुरुआत में ही पता चला।

पुलिस ने सबसे पहले पंधेर की हत्या के सिलसिले में मल्हा पट्टी के रहने वाले सुखजीत सिंह सोनू को गिरफ्तार किया। सोनू ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने घर में उसकी हत्या की और उसके शव को एक स्टोररूम में जला दिया।

पुलिस ने कहा कि सोनू ने ग्रेवाल के आदेश पर हत्या को अंजाम दिया, जिसने उसे हत्या के लिए 50 लाख रुपए देने का वादा भी किया था।

अधिकारियों के अनुसार, हत्या का मकसद पैसों से जुड़ा था। पीड़िता ने ग्रेवाल के घर आने से पहले उन्हें अच्छी-खासी रकम ट्रांसफर की थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चल रहे ग्रेवाल को मामले में संदिग्ध बताया गया है।

Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर में NEET छात्र हत्याकांड मामले में पशु तस्कर रहीम गिरफ्तार, एनकाउंटर में गोली लगने से आरोपी घायल

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।