UPSIDA Mega E-Auction 2026: प्रयागराज की हाईटेक सिटी से उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी तक यूपी के इन 4 शहरों में सरकारी प्लॉट लेने का बंपर मौका, पूरी डिटेल जानिए

UPSIDA Mega E-Auction 2026: अगर आप यूपी में अपना घर बनाने या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी और फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, UPSIDA ने राज्य के प्रमुख शहरों में आवासीय और कमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन के लिए 'मेगा ई-ऑक्शन' की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 2:32 PM
UPSIDA ने शुरू की मेगा ई-ऑक्शन, इन शहरों में मिलेंगे प्लॉट

UPSIDA Mega E-Auction 2026: अगर आप यूपी में अपना घर बनाने या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी और फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) ने राज्य के अलग-अलग प्रमुख शहरों में आवासीय और कमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन के लिए 'मेगा ई-ऑक्शन' (Mega E-Auction) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के विकास को गति देने और नागरिकों को पारदर्शी तरीके से जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इन शहरों में मिलेंगे आवासीय और कमर्शियल प्लॉट्स

UPSIDA द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस मेगा ई-नीलामी के जरिए प्रदेश के कई महत्वपूर्ण और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में प्लॉट्स आवंटित किए जाएंगे। आवासीय प्लॉट्स के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित शहरों को शामिल किया गया है:

  • प्रयागराज: सरस्वती हाईटेक सिटी
  • उन्नाव: ट्रांसगंगा सिटी
  • बाराबंकी
  • हरदोई


इसके अलावा, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गौतमबुद्ध नगर में एक 'बैंक्वेट हॉल' (Banquet Hall) के लिए कमर्शियल प्लॉट की भी नीलामी की जा रही है। साथ ही, औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए 'निवेश मित्र पोर्टल' के माध्यम से इंडस्ट्रियल प्लॉट्स भी आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

प्राधिकरण ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और आसान बनाने के लिए इसे पूरी तरह ऑनलाइन रखा है। इच्छुक आवेदक समय रहते रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  1. रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट डाउनलोड: इस मेगा ई-ऑक्शन के लिए आधिकारिक पंजीकरण की शुरुआत 09 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से हो चुकी है।
  2. अंतिम तिथि: प्रोसेसिंग फीस, EMD (जमानत राशि) और कैटलॉग जमा करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक है। वहीं, फाइनल ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2026 तय की गई है।
  3. ऑनलाइन ई-बिडिंग: योग्य पाए गए आवेदकों के बीच ऑनलाइन बोली (E-Bidding) की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन और सहायता के लिए यहां करें संपर्क

इच्छुक लोग और निवेशक इस योजना की पूरी जानकारी, नियम और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक ऑक्शन पोर्टल [https://upsida.project247.in/] पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी तरह की तकनीकी सहायता या पूछताछ के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 9510974587 या ईमेल eauction@upsida.co.in पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का कहर! सड़कें बनीं नदियां, जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।