Greater Noida: आपने शोले मूवी तो देखी ही होगी, जिसमें धर्मेंद्र (वीरू) बसंती से शादी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को ग्रेटर नोएडा से आया, जहां पर एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद 50 फुट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ाई कर ली। यह घटना दादरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित जारचा रोड पर शाहपुर गांव के पास घटी।
