Get App

Jaipur Hit-and-Run: तेज रफ्तार थार ने जॉगिंग कर रही युवती को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार

Jaipur Hit-and-Run: जयपुर में एक 18 वर्षीय युवती की हिट-एंड-रन दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ जॉगिंग कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार थार SUV ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:32 AM
Jaipur Hit-and-Run: तेज रफ्तार थार ने जॉगिंग कर रही युवती को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार
तेज रफ्तार थार ने जॉगिंग कर रही युवती को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार

Jaipur Hit-and-Run: जयपुर में एक 18 वर्षीय युवती की हिट-एंड-रन दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ जॉगिंग कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार थार SUV ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान झुंझुनू निवासी अनाया शर्मा के रूप में हुई है, जिनका हाल ही में वायुसेना में चयन हुआ था और वे शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए जयपुर आई हुई थीं।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब अनाया और उसकी बहन राजमार्ग पर अपनी दैनिक जॉगिंग कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काली थार कार तेज गति से आ रही थी और अनाया से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से अनाया गंभीर रूप से घायल हो गईं और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें