Medanta Kidney Scam: गुरुग्राम के सेक्टर 38 स्थित मेदांता-द मेडिसिटी अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर ने अंगदान करने वाली एक महिला से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पहले 8,000 रुपये लिए और बाद में 20,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की। डॉक्टर ने महिला को आश्वासन दिया कि वादा किए गए 3 करोड़ रुपये उसके खाते में जमा कर दिए जाएंगे। इससे महिला को संदेह हुआ। 14 जनवरी को उसने ईमेल के माध्यम से मेदांता से संपर्क कर मामले की पुष्टि की।
