आज का मौसम 21 मई: IMD ने 50-60kmph स्पीड वाले बवंडर संग इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, इन जगहों पर हीटवेव का Red Alert
Aaj Ka Mausam 21 May 2026: एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी और सीवियर हीटवेव की भट्टी में झुलस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की आहट के साथ आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव शुरू हो गया है
MoneyControl News
अपडेटेड May 21, 2026 पर 10:07 AM
Aaj Ka Mausam 21 May 2026: मौसम विभाग ने 21 मई के लिए बेहद चौंकाने वाला दोहरा अलर्ट जारी किया है
Aaj Ka Mausam 21 May 2026: देशभर के मौसम में इस वक्त जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी और सीवियर हीटवेव की भट्टी में झुलस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की आहट के साथ आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने सुबह के ताजा वेदर बुलेटिन में आज यानी 21 मई के लिए बेहद चौंकाने वाला दोहरा अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले खतरनाक बवंडर (Thundersquall) और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, तो वहीं दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ, राहत की खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके 26 मई को केरल के तट पर दस्तक देने की पूरी उम्मीद है।
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी मॉर्निंग बुलेटिन के अनुसार, देश के अलग-अलग कोनों में कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव हैं। इसके चलते आज देश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश की चेतावनी है। जबकि बाकी हिस्से झुलसाने वाली लू से बेहाल रहेंगे।
आइए जानते हैं आज के मौसम का पूरा राज्यवार हाल:-
इन राज्यों में 60kmph की रफ्तार से आएगा बवंडर (Thundersquall Alert)
आज देश के कुछ राज्यों में हवा की रफ्तार डराने वाली होगी। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि:-
तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम: इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में आज 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ़्तार से भीषण अंधड़ आने और बिजली कड़कने की पूरी आशंका है। हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड भी पकड़ सकते हैं।
पूर्वोत्तर में अति भारी और इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मानसूनी हवाओं के असर से आज कई राज्यों में आसमान से भारी आफत बरस सकती है:-
असम और मेघालय: इन दोनों राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां होगी भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग हिस्सों में आज भारी बारिश होने के प्रबल आसार हैं।
आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट (40-50kmph Winds)
आज देश के एक बहुत बड़े हिस्से में धूलभरी आंधी चलने और बिजली गिरने का अनुमान है:-
ये राज्य रहेंगे प्रभावित: बिहार, झारखंड, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और लक्षद्वीप। इन सभी जगहों पर आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से आंधी चलेगी। तटीय कर्नाटक में हवा की रफ़्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रहेगी।
IMD issues an orange alert for #heatwave conditions today at places over Delhi, Haryana, and Chandigarh. Heat wave conditions are also likely to prevail during the day over parts of Madhya Pradesh, Punjab, Uttar Pradesh, Vidarbha, Bihar, Chhattisgarh, Coastal Andhra Pradesh,… pic.twitter.com/smClj5apRq
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 21, 2026
दूसरी तरफ सूरज की आग: दिल्ली, यूपी और पंजाब में भीषण लू का Red Alert
जहां आधा देश आंधी-बारिश से रूबरू हो रहा है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है:-
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली: इन राज्यों और राजधानी क्षेत्र में आज भयंकर लू से भीषण लू का प्रकोप चरम पर रहेगा।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज भीषण लू का महाटॉर्चर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और विदर्भ में आज रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं। यानी लोगों को चौबीसों घंटे चैन नहीं मिलेगा।
यहा भी चलेगी सामान्य लू: राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश (यनाम) के कुछ इलाकों में भी आज लू का असर बना रहेगा। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में उमस भरी गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाएगी।
समुद्र में जाने पर पाबंदी, मछुआरों को चेतावनी
अरब सागर: दक्षिण सोमालिया तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे (झोंके 65 किमी/घंटा) की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।
बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, कॉमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अंडमान सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटा) की स्पीड से मौसम खराब रहेगा। मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सख्त सलाह दी गई है।