Get App

अभिजीत मुहूर्त, एंट्री गेट में बदलाव... क्या डीके शिवकुमार ज्योतिषियों के कहने पर 5 जून को लेंगे CM पद की शपथ?

शपथ ग्रहण समारोह विधान सौधा की ग्रैंड सीढ़ियों पर आयोजित करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि 7 वरिष्ठ विधायक मंत्री बनेंगे, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में 12 से 13 नए मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 7:23 PM
अभिजीत मुहूर्त, एंट्री गेट में बदलाव... क्या डीके शिवकुमार ज्योतिषियों के कहने पर 5 जून को लेंगे CM पद की शपथ?
क्या डीके शिवकुमार ज्योतिषियों के कहने पर 5 जून को लेंगे CM पद की शपथ?

कर्नाटक में डी के शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका शपथ ग्रहण कब होगा। कुछ रिपोर्ट्स में 1 जून या 3 जून की तारीख बताई जा रही थी, लेकिन News18 Kannada के सूत्रों के मुताबिक, उनके ज्योतिषियों ने 5 जून का “अभिजीत मुहूर्त” सबसे शुभ बताया है।

बताया जा रहा है कि ज्योतिषी बीपी आराध्य की सलाह पर डी के शिवकुमार 5 जून को दोपहर 12:30 बजे शपथ ले सकते हैं। यह समय अभिजीत लग्न के दौरान पड़ता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

उनके एक और ज्योतिषी राजगुरु द्वारकनाथ गुरुजी ने दावा किया कि उन्होंने काफी पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि डीके शिवकुमार एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने 4 या 5 जून का समय शपथ ग्रहण के लिए सुझाया था।

अभिजीत मुहूर्त क्या होता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें