Get App

Q1 Results: घाटे से ₹86 करोड़ के मुनाफे में लौटी सोलर कंपनी, शेयरों पर रहेगी नजर

Q1 Results: सोलर ग्लास बनाने वाली Borosil Renewables ने जून तिमाही में घाटे से मुनाफे में जोरदार वापसी की है। रेवेन्यू और EBITDA दोनों में मजबूत बढ़त दर्ज हुई। क्या एंटी-डंपिंग ड्यूटी और नई क्षमता बढ़ाने की योजना कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार दे पाएगी? समझिए पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 6:25 PM
Q1 Results: घाटे से ₹86 करोड़ के मुनाफे में लौटी सोलर कंपनी, शेयरों पर रहेगी नजर
Borosil Renewables का शेयर 0.44% गिरकर ₹617.80 पर बंद हुआ।

Q1 Results: सोलर ग्लास बनाने वाली कंपनी Borosil Renewables ने जून तिमाही (Q1FY27) में शानदार वापसी की है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹86.8 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹166.5 करोड़ का घाटा हुआ था।

रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत

जून तिमाही में बोरोसिल रिन्यूएबल्स का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 17.1% बढ़कर ₹405.7 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹346.6 करोड़ था। वहीं, EBITDA बढ़कर ₹127.2 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹63.1 करोड़ था।

कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 18.2% से बढ़कर 31.3% हो गया। इससे पता चलता है कि कंपनी की कमाई और लागत नियंत्रण दोनों में सुधार हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें