Get App

Retirement Planning: ₹50000 मंथली सिप से बन जाएगा 8 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड, जानिए कैसे

रिटायरमेंट फंड के लिए प्लानिंग करने में आम तौर पर लोग एक बड़ी गलती करते हैं। वे इनफ्लेशन के असर को ध्यान में नहीं रखते हैं। यह समझना जरूरी है कि आज 8 करोड़ रुपये की जो वैल्यू है वह 25 साल बाद काफी कम रह जाएगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 10, 2026 पर 6:38 PM
Retirement Planning: ₹50000 मंथली सिप से बन जाएगा 8 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड, जानिए कैसे
लंबी अवधि का निवेश करने में शेयरों से जुड़े इनवेस्टमेंट ऑप्शंस में निवेश करना समझदारी है। लेकिन, इसमें डायवर्सिफिकेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल चलते रहते हैं। इसमें से एक सवाल है कि 35 साल का एक व्यक्ति जिसकी मंथली सैलरी 2 लाख रुपये है क्या वह मंथली 50,000 रुपये के निवेश से 5-8 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकता है?

रिटायरमेंट फंड का टारगेट और मंथली इनवेस्टमेंट की जानकारी अहम

मनीकंट्रोल ने बजाज कैपिटल के ज्वाइंट चेयरमैन एवं एमडी संजीव बजाज से इस सवाल का जवाब पूछा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो चीजें बिल्कुल साफ हैं। पहला, व्यक्ति कितना बड़ा रिटायरमेंट फंड जुटाना चाहता है। दूसरा, वह मंथली कितना इनवेस्ट कर सकता है। अब यह देखना है कि क्या इन दोनों इनपुट्स से टारगेट हासिल किया जा सकता है।

35 साल की उम्र में निवेश शुरू करने पर मिलेगा 25 साल का वक्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें