Prateek Yadav Demise: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38 वर्ष) का बुधवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 6 बजे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां लगभग दो घंट तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद प्रतीक यादव के शव को उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट को सौंप दिया गया।
