बेंगलुरु के 30 साल के शख्स सुराज शिवन्ना ने शनिवार सुबह नागपुर के एक होटल में आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले उनकी पत्नी गणवी ने भी आत्महत्या की थी। पत्नी की मौत के बाद लोगों के गुस्से और दहेज प्रताड़ना के आरोपों से परेशान होकर सुराज ने यह कदम उठाया। सुराज एक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के फ्रेंचाइज मालिक थे। 25 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से करीब 1000 Km दूर भाग निकले। पहले वे हैदराबाद पहुंचे और फिर शुक्रवार शाम नागपुर आए। उन्होंने रात करीब साढ़े नौ बजे होटल के दो कमरे बुक किए।
