Get App

Ahmedabad Plane Crash: हादसे के पहले एयर इंडिया विमान के अंदर की आखिरी तस्वीर आई सामने, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी दिखें

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गई। इस विमान में यात्री और कू मेंबर सहित कुल कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे से ठीक पहले विमान के अंदर की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को एक महिला यात्री ने क्लिक किया था। इस फोटो में विजय रूपाणी दिखाई दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 7:07 PM
Ahmedabad Plane Crash: हादसे के पहले एयर इंडिया विमान के अंदर की आखिरी तस्वीर आई सामने, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी दिखें
रिपोट्स के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लंदन में मौजूद अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही एक फ्लाइट टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। वहीं इस हादसे से ठीक पहले विमान के अंदर की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को एक महिला यात्री ने क्लिक किया था। इस फोटो में विजय रूपाणी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस फोटो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लंदन में मौजूद अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी पत्नी अंजलि, रूपाणी के साथ भारत लौटने वाली थीं।

अब तक विमान हादसे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं डीजीसीए के अधिकारी और बोइंग की तकनीकी टीमें मिलकर घटना की गहन जांच कर रही हैं।

कब हुआ हादसा

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान थी, दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी। इस विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कुल 242 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से आपातकालीन ‘MAYDAY’ सिग्नल भेजा गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें