Get App

'इससे बुरा हादसा नहीं देखा', एयर इंडिया विमान हादसे पर टाटा के चेयरमैन ने कही ये बड़ी बात

Ahmedabad Air India Plane Crash : टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि हमें अपनी दिशा नहीं बदलनी चाहिए और जो भी करें, पूरी मजबूती से करें। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हमें जांच के नतीजों का इंतज़ार करना चाहिए। चंद्रशेखरन ने कहा, "मैंने अपने करियर में कई मुश्किल हालात देखे हैं, लेकिन यह हादसा सबसे ज्यादा झकझोर देने वाला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन देखना पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 8:16 PM
'इससे बुरा हादसा नहीं देखा', एयर इंडिया विमान हादसे पर टाटा के चेयरमैन ने कही ये बड़ी बात
दिल दहला देने वाले हादसे में करीब 270 लोगों की जानें चली गई।

Ahmedabad Air India Plane Crash : अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश के साथ ही साथ पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। दिल दहला देने वाले हादसे में करीब 270 लोगों की जानें चली गईें। वहीं एयर इंडिया के इतिहास की सबसे भयावह दुर्घटना के बाद, टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कर्मचारियों से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा उनके करियर की सबसे “दिल तोड़ने वाली घटना” है और अब जरूरत है कि सभी मिलकर एक सुरक्षित एयरलाइन बनाने के मिशन को और मजबूती से आगे बढ़ाएं।

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों से कहा कि वे अपने रास्ते पर डटे रहें, खासकर पिछले हफ्ते अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद। उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे "झकझोर देने वाला" अनुभव बताया। गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया के मुख्यालय और प्रशिक्षण अकादमी में करीब 700 कर्मचारियों और नेतृत्व टीम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि अब समय है कि सभी धैर्य और लचीलापन दिखाएँ। उन्होंने कहा, "हमें इस हादसे से सीख लेकर एयर इंडिया को और भी सुरक्षित एयरलाइन बनाना होगा।"

'हमें मजबूती से अपने रास्ते पर बने रहना है'

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि हमें अपनी दिशा नहीं बदलनी चाहिए और जो भी करें, पूरी मजबूती से करें। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हमें जांच के नतीजों का इंतज़ार करना चाहिए। चंद्रशेखरन ने कहा, "मैंने अपने करियर में कई मुश्किल हालात देखे हैं, लेकिन यह हादसा सबसे ज्यादा झकझोर देने वाला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन देखना पड़ेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें