Get App

SSC CGL Vacancy last date 2026: 12,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जानें कब है परीक्षा और पेपर पैटर्न

SSC CGL Vacancy last date 2026: एसएससी सीजीएल के 12,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और अब तक आवेदन न करने वाले उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। आइए जानें परीक्षा का पैटर्न और पेपर की डेट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 11:59 AM
SSC CGL Vacancy last date 2026: 12,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जानें कब है परीक्षा और पेपर पैटर्न
कमीशन 29 जून से 1 जुलाई, 2026 तक एक करेक्शन विंडो खोलेगा।

SSC CGL Vacancy last date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज, 22 जून 2026 को आखिरी तारीख। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य स्नातक उम्मीदवारों की केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में में 12,256 ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनके लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है।

जो उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें आज रात 11 बजे से पहले ऑफिशियल एसएससी वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा करना होगा। फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 23 जून, 2026 है। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाएं और SC, ST, PwBD, और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है।

कमीशन 29 जून से 1 जुलाई, 2026 तक एक करेक्शन विंडो खोलेगा, जिससे उम्मीदवार अपने जमा किए गए आवेदन में गलतियां ठीक कर सकेंगे। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को इस विंडो के दौरान अपने आवेदन में बदलाव करने के दो मौके मिलेंगे। पहली बार बदलाव के लिए 200 रुपये और दूसरी बार बदलाव के लिए 500 रुपये का सुधार शुल्क लगेगा।

जरूरी तारीखें और परीक्षा कार्यक्रम

21 मई, 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी सीजीएल 2026 रिक्रूटमेंट प्रोसेस इस टाइमलाइन पर होगा:

आवेदन शुरू होने की तारीख : 21 मई, 2026

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 22 जून, 2026 (रात 11 बजे)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें