EIL Recruitment 2026: बिना परीक्षा ईआईएल में एसोसिएट इंजीनियर बनने का मौका, 96,000 मिलेगी हर महीने सैलरी

EIL Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया में बिना परीक्षा एसोसिएट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 96,000 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवदेन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 21, 2026 पर 7:30 AM
एसोसिएट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग क्षेत्र के अनुभवी उम्मीदवारों के लिए देश की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। लेकिन आवेदकों को ध्यान रखना चाहिए कि यह भर्ती पहले से निर्धारित समय के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एसोसिएट इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन 13 जुलाई 2026 से प्रस्तावित है।

कार्यक्रम तिथि

आवेदन शुरू 16 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026


इंटरव्यू की तारीख 13 जुलाई 2026 से

कितने पदों पर होगी भर्ती?

ईआईएल ने एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II और ग्रेड-III के पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेड-II के लिए पांच वर्ष और ग्रेड-III के लिए नौ वर्ष का अनुभव मांगा गया है।

पद रिक्तियां

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II 15

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III 26

कुल 41

ग्रेड-II पदों के लिए प्रोसेस, मैकेनिकल (रोटेटिंग/पैकेज), मैकेनिकल (स्टैटिक इक्विपमेंट) और एनवायरनमेंट/वॉटर/सेफ्टी जैसे क्षेत्रों में भर्ती होगी। वहीं ग्रेड-III पदों के लिए प्रोसेस, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, पाइपिंग, मैटेरियल्स/कोरोजन और स्ट्रक्चरल/सिविल विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी।

इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव : उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार निर्धारित पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा : 31 मई 2026 के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है।

पद अधिकतम आयु

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II 37 वर्ष

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III 41 वर्ष

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को फिक्स्ड टर्म आधार पर नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 72,000 रुपये से 96,000 रुपये प्रतिमाह तक का समेकित वेतन मिलेगा। इस राशि में एचआरए और पीएफ के घटक भी शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों के तकनीकी ज्ञान, कार्यानुभव और पेशेवर दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। साक्षात्कार गुरुग्राम, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और वडोदरा समेत विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। ये रही आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Careers’ सेक्शन में विज्ञापन संख्या HRD/Rectt./Advt./2026-27/05 देखें।
  • पात्रता की जांच करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

SSC Delhi Police Result 2026: बस 2.42% रहा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना रोल नंबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।