SSC Delhi Police Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) लाखों उम्मीवारों का इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में इस परीक्षा में मात्र 2.42% उम्मीदवारों ने सफलता दर्ज की है, जबकि 97.58% यह मौका चूक गए हैं। इस चरण में चयनित 66000 उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए तैयारी करेंगे।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल भर्ती की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसमें केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है और अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष और महिला कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था।
27 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में इस बार करीब 27.25 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें से 26,59,812 उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इसे देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इनमें 66,076 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। अब ये सभी उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE&MT) में शामिल होंगे।
कितने पदों पर होनी है भर्ती?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी ने रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। उम्मीदवार अपने वर्ग के अनुसार कटऑफ अंक देखकर यह समझ सकते हैं कि चयन के लिए कितने अंक आवश्यक थे। कटऑफ सूची उम्मीदवारों को अपनी प्रतिस्पर्धा और चयन प्रक्रिया की स्थिति समझने में मदद करेगी।