HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हरियाणा सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट के तहत ग्रुप डी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के जरिए किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड से अप्लाई करने की तैयारी कर सकते हैं।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म 03 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) तक जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 06 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक एक करेक्शन विंडो भी मिलेगी। कमीशन ने कहा है कि पदवार और श्रेणीवार पदों का विभाजन सहित वैकेंसी की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। वर्तमान स्तर पर पदों की संख्या अभी तय नहीं है और इसे बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।
ग्रुप डी पदों के लिए सीईअी के जरिए भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों को सीईटी में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सीईटी स्कोर का 100% वेटेज होगा। ज्यादातर पदों के लिए अलग से कोई मेन एग्जाम नहीं बताया गया है। क्वेश्चन पेपर 10वीं कक्षा के स्तर पर आधारित होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
शैक्षिक योग्यता : कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं क्लास) पास होना चाहिए। उन्होंने मैट्रिक लेवल पर हिंदी या संस्कृत एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो। हालांकि, यह शर्त स्वीपर और चौकीदार जैसी कुछ पोस्ट पर लागू नहीं होती है।
एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2026 कैसे करें आवेदन?