SBI PO Notification 2026: एसबीआई में पीओ के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

SBI PO Notification 2026: एसबीआई में प्रोबेशनल ऑफीसर के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन आज जारी किया गया है। देश के प्रमुख बैंक में पीओ भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 19, 2026 पर 7:30 AM
इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट 8 जुलाई 2026 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI PO Notification 2026: देश के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी अधिकारी (PO) बनने के की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। बैंक ने पीओ के 1500 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक की ओर से इन पदों पर भर्ती की सूचना का इच्छुक उम्मीदवारों को बहुत इंतजार था। बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर यह नोटिफिकेशन आज, 18 जून 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट 8 जुलाई 2026 तक https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करते समय 3 साल के लिए 2.00 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा।

किस वर्ग के कितने पद

अनारक्षित : 588

ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग): 390

एससी (अनुसूचित जाति): 234

एसटी (अनुसूचित जनजाति): 144


ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 144

वेतन

बेसिक पे- 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ)

स्केल - 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920, डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते।

शुरुआती बेसिक पे- ₹48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) है।

भत्तों को मिलाकर मुंबई सेंटर पर शुरुआती CTC लगभग ₹21.97 लाख प्रति वर्ष होगा।

चयन तीन चरणों में किया जाएगा

चरण-I (प्रारंभिक परीक्षा): यह 100 अंकों की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न होंगेहों गे। इसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।

चरण-II (मुख्य परीक्षा): इसमें 200 अंकों की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 30 अंकों का वर्णनात्मक टेस्ट (जैसे- निबंध/पत्र लेखन) होगा।

चरण-III (इंटरव्यू आदि): इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज (20 अंक) और पर्सनल इंटरव्यू (30 अंक) शामिल होंगे। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में गलत उत्तरों के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

एसबीआई पीओ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026

शैक्षिक योग्यता : एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताई गई शर्तों के तहत स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी यह परीक्षा देने के पात्र हो सकते हैं।

उम्र सीमा : आवेदकों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, मौजूदा सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए उम्र में छूट दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन जमा करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से देख लें, ताकि बाद में उन्हें डिसक्वालिफिकेशन से बचाया जा सके।

एसबीआई पीओ भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "करियर" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • करियर पोर्टल पर, लेटेस्ट रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन देखने के लिए "करंट ओपनिंग्स" चुनें।
  • "रिक्रूटमेंट ऑफ प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) 2026" का लिंक ढूंढें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए "अप्लाई ऑनलाइन" लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई डीटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे ऑनलाइन पेमेंट तरीकों से जमा करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से देख लें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

NHSRCL Junior Engineer Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें आवेदन की लास्ट डेट और सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।