Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, केंद्र और गुजरात सरकार ने भी बनाया कंट्रोल रूम; यहां कर सकते हैं कॉन्टैक्ट

Air India Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया ने बताया कि अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे रवाना हुए बोइंग 787-8 प्लेन में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। एयरलाइंस ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सपोर्ट दे रही है

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:54 PM
Story continues below Advertisement
एयर इंडिया के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी दो फोन नंबर जारी किए हैं।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात में प्लेन क्रैश की एक बड़ी दुर्घटना हुई है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में 12 जून को दोपहर एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद क्रैश हो गया। प्लेन में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई लोग घायल हैं।

इस मामले में एयर इंडिया की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एयर इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के अनुसार, एक पैसेंजर हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 शुरू किया गया है। इसकी मदद से लोग प्लेन में सवार यात्रियों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। एयरलाइंस ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सपोर्ट दे रही है।

एयर इंडिया ने बताया कि अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे लंदन गैटविक के लिए रवाना हुए बोइंग 787-8 प्लेन में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 नागरिक भारतीय हैं, जबकि 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल हैं। कंपनी अपने X हैंडल https://x.com/airindia और http://airindia.com पर रेगुलर अपडेट्स के जरिए आगे की जानकारी देती रहेगी।


अहमदाबाद पुलिस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी जारी किया नंबर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी दो फोन नंबर जारी किए हैं। एक बयान में कहा गया- फ्लाइट AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी डिटेल्स पर कोऑर्डिनेट करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया गया है। कॉन्टैक्ट नंबर 011-24610843 और 9650391859 है। इसके अलावा पुलिस आपातकालीन सेवाओं और जानकारी के लिए अहमदाबाद सिटी पुलिस ने भी आपातकालीन नंबर जारी किया है। लोग 07925620359 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Ahmedabad Plane Crash: 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई और भारत के 169 नागरिक थे विमान में सवार

गुजरात सरकार के हेल्पलाइन नंबर

गुजरात सरकार ने कहा है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राज्य ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में एक कंट्रोल ​रूम बनाया है। फोन नंबर 079- 232-51900 और मोबाइल नंबर 9978405304 पर कॉन्टैक्ट करके जानकारी हासिल की जा सकती है। प्लेन को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम नीचे आता देखा गया और यह दोपहर करीब दो बजे हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और उन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।