क्रैश हुए प्लेन के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों के लिए Air India ने चलाईं 2 रिलीफ फ्लाइट, ये है टाइमिंग

Air India Plane Crash: एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि दिल्ली और मुंबई में यात्रियों और कर्मचारियों के परिजन जो इन उड़ानों से यात्रा करना चाहते हैं, वे एयरलाइन की हॉटलाइन 1800 5691 444 पर कॉल कर सकते हैं। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद क्रैश हो गई

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:23 PM
Story continues below Advertisement
अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट IX 1556, 13 जून को दोपहर 01.10 बजे रवाना होगी।

एयर इंडिया प्लेन के साथ गुरुवार, 12 जून को अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद कंपनी ने कहा है कि वह यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के घर वालों के लिए दिल्ली और मुंबई से अहमदाबाद तक दो रिलीफ फ्लाइट चला रही है। एयर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली-अहमदाबाद रिलीफ फ्लाइट IX-1555, 12 जून को रात 11 बजे रवाना होगी। वहीं अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट IX 1556, 13 जून को दोपहर 01.10 बजे रवाना होगी।

एयरलाइंस ने कहा कि AI1402 मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट 12 जून को रात 11 बजे रवाना होगी, जबकि अहमदाबाद-मुंबई उड़ान AI1409, 13 जून को दोपहर 01.15 बजे रवाना होगी। गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गई। इसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में 241 लोगों के मरने की खबर है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मौत हो गई है।

रिलीफ फ्लाइट्स से जुड़े हॉटलाइन नंबर जारी


एयर इंडिया ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई में यात्रियों और कर्मचारियों के परिजन जो इन रिलीफ फ्लाइट्स से यात्रा करना चाहते हैं, वे एयरलाइन की हॉटलाइन 1800 5691 444 पर कॉल कर सकते हैं।इसके अलावा, एयर इंडिया ने बताया कि जो लोग अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से आ रहे हैं और यात्रा करना चाहते हैं, वे एयरलाइन की दूसरी हॉटलाइन +91 8062779200 पर कॉल कर सकते हैं।

ये हेल्पलाइन नंबर भी हुए हैं जारी

एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी दो फोन नंबर जारी किए हैं। एक बयान में कहा गया- फ्लाइट AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी डिटेल्स पर कोऑर्डिनेट करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया गया है। कॉन्टैक्ट नंबर 011-24610843 और 9650391859 है। इसके अलावा पुलिस आपातकालीन सेवाओं और जानकारी के लिए अहमदाबाद सिटी पुलिस ने भी आपातकालीन नंबर जारी किया है। लोग 07925620359 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। गुजरात सरकार ने कहा है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राज्य ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में एक कंट्रोल ​रूम बनाया है। फोन नंबर 079- 232-51900 और मोबाइल नंबर 9978405304 पर कॉन्टैक्ट करके जानकारी हासिल की जा सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: 'इतनी तेज फैली आग कि किसी को बचाने का नहीं मिला मौका', एयर इंडिया हादसे पर अमित शाह

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च भी ग्रुप उठाएगा। हादसे के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के ऑपरेशंस अगले आदेश तक रोक दिए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।