Get App

क्रैश हुए प्लेन के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों के लिए Air India ने चलाईं 2 रिलीफ फ्लाइट, ये है टाइमिंग

Air India Plane Crash: एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि दिल्ली और मुंबई में यात्रियों और कर्मचारियों के परिजन जो इन उड़ानों से यात्रा करना चाहते हैं, वे एयरलाइन की हॉटलाइन 1800 5691 444 पर कॉल कर सकते हैं। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद क्रैश हो गई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:23 PM
क्रैश हुए प्लेन के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों के लिए Air India ने चलाईं 2 रिलीफ फ्लाइट, ये है टाइमिंग
अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट IX 1556, 13 जून को दोपहर 01.10 बजे रवाना होगी।

एयर इंडिया प्लेन के साथ गुरुवार, 12 जून को अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद कंपनी ने कहा है कि वह यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के घर वालों के लिए दिल्ली और मुंबई से अहमदाबाद तक दो रिलीफ फ्लाइट चला रही है। एयर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली-अहमदाबाद रिलीफ फ्लाइट IX-1555, 12 जून को रात 11 बजे रवाना होगी। वहीं अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट IX 1556, 13 जून को दोपहर 01.10 बजे रवाना होगी।

एयरलाइंस ने कहा कि AI1402 मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट 12 जून को रात 11 बजे रवाना होगी, जबकि अहमदाबाद-मुंबई उड़ान AI1409, 13 जून को दोपहर 01.15 बजे रवाना होगी। गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गई। इसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में 241 लोगों के मरने की खबर है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मौत हो गई है।

रिलीफ फ्लाइट्स से जुड़े हॉटलाइन नंबर जारी

एयर इंडिया ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई में यात्रियों और कर्मचारियों के परिजन जो इन रिलीफ फ्लाइट्स से यात्रा करना चाहते हैं, वे एयरलाइन की हॉटलाइन 1800 5691 444 पर कॉल कर सकते हैं।इसके अलावा, एयर इंडिया ने बताया कि जो लोग अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से आ रहे हैं और यात्रा करना चाहते हैं, वे एयरलाइन की दूसरी हॉटलाइन +91 8062779200 पर कॉल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें