AI Summit Protest: दिल्ली पुलिस ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान 'भारत मंडपम' के अंदर शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। AI समिट प्रदर्शन मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। ग्वालियर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह यूथ कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ उसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई है।
