Get App

Mexico Violence News: मेक्सिको सेना ने ड्रग्स माफिया एल मेंचो को किया ढेर! पूरे देश में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने की आगजनी, फ्लाइट कैंसिल

Mexico News: मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया एल मेंचो की मौत के बाद में मेक्सिको में कई जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की है। पूरा शहर सेना के कब्जे में है। मेक्सिको एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का एक वीडियो सामने आया है। एयरपोर्ट पर हर तरफ फायरिंग हो रही है। लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:28 AM
Mexico Violence News: मेक्सिको सेना ने ड्रग्स माफिया एल मेंचो को किया ढेर! पूरे देश में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने की आगजनी, फ्लाइट कैंसिल
Mexico News: एल मेंचो को मेक्सिको मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया। उसके बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई

Mexico Violence News: मेक्सिको में जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ ​​"एल मेंचो" की मौत के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई है। माफिया की मौत के बाद उपद्रवियों ने शहर के कई हिस्सों में आगजनी की है। पूरा शहर सेना के कब्जे में है। कैनकन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का एक वीडियो सामने आया है। एयरपोर्ट पर हर तरफ फायरिंग हो रही है। लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। प्यूर्टो वालार्टा और ग्वाडलहारा जैसे इलाकों में फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

पूरे मैक्सिको में आग और धुएं की ऊंची लपटें उठी देखी जा रही हैं। दुर्ग कार्टेल के हेड की हत्या के बाद मेक्सिको में हुई हिंसा के बीच भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मैक्सिकन आर्मी ने रविवार को घोषणा की थी कि उसने एक ऑपरेशन में ताकतवर ड्रग लॉर्ड नेमेसियो एल मेंचो ओसेगुएरा को मार गिराया है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की लहर फैल गई।

सेना ने एक बयान में कहा कि जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का 59 साल का लीडर ओसेगुएरा जलिस्को राज्य के तपालपा शहर में सैनिकों के साथ झड़प में घायल हो गया। इसके बाद उसे मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसके सिर पर अमेरिका की तरफ से $15 मिलियन का इनाम था।

इस रेड का बदला लेने के लिए बंदूकधारियों ने पश्चिमी जलिस्को राज्य में 20 से ज्यादा सड़कों को ब्लॉक कर दिया। उपद्रवियों ने कारों, दुकानों और ट्रकों को जला दिया। देखते ही देखते हिंसा दूसरे राज्यों में भी फैल गई। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट स्टेट अथॉरिटीज के साथ कोऑर्डिनेशन में है। ओसेगुएरा का निकनेम एल मेंचो था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें