Get App

Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट हुईं सस्पेंड तो वेस्टर्न रेलवे आई आगे, चलाएगी अतिरिक्त ट्रेनें

बचाव और राहत कार्यों में हर संभव मदद देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और मेडिकल टीम को तेजी से सक्रिय किया गया है। पश्चिम रेलवे की RPF आपदा प्रबंधन टीम और अस्पताल टीम, सहयोगी एजेंसियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से पूर्ण सहयोग दे रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:50 PM
Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट हुईं सस्पेंड तो वेस्टर्न रेलवे आई आगे, चलाएगी अतिरिक्त ट्रेनें
पश्चिम रेलवे ने कहा है कि वह गुजरात सरकार को पूरा सहयोग दे रही है।

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन के साथ हुई दुखद दुर्घटना को देखते हुए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मांग के आधार पर अहमदाबाद से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अभी अहमदाबाद से मुंबई के लिए एक ट्रेन और दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। पश्चिम रेलवे ने कहा है कि वह गुजरात सरकार को पूरा सहयोग दे रही है। बचाव और राहत कार्यों में हर संभव मदद देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और मेडिकल टीम को तेजी से सक्रिय किया गया है।

12 जून को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गया। इसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में 241 लोगों के मरने की खबर है। हादसे के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के ऑपरेशंस अगले आदेश तक रोक दिए गए हैं। इससे उपजी यात्रा संबंधी रुकावट को दूर करने के लिए रेलवे आगे आई है।

वेस्टर्न रेलवे ने भेजे 6 डॉक्टर, 20 कर्मचारी और 7 एंबुलेंस

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कुछ वक्त बाद एक पोस्ट के जरिए कहा कि साबरमती, साबरमती वर्कशॉप, वटवा और अहमदाबाद के मंडलीय रेलवे अस्पताल से 6 डॉक्टर, 20 कर्मचारी और 7 एंबुलेंस भेजी गई हैं, ताकि समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके। पश्चिम रेलवे की आरपीएफ आपदा प्रबंधन टीम और अस्पताल टीम, सहयोगी एजेंसियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से पूर्ण सहयोग दे रही है। पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल दुख की इस घड़ी में एकजुट होकर, जरूरत के मुताबिक आगे भी मदद प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें