एयर इंडिया ने बढ़ती परिचालन लागत और एयरस्पेस प्रतिबंधों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए करीब 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करने और सात रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने कहा है कि जून से अगस्त 2026 तक यह कटौती लागू रहेगी। इस फैसले से एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय क्षमता में करीब 27 फीसदी तक कमी आएगी।
किन रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद होंगी?
एयर इंडिया ने अगस्त तक इन रूट्स पर उड़ानें रोकने का फैसला किया है:
एयर इंडिया के मुताबिक, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई देशों के एयरस्पेस पर प्रतिबंध जारी हैं। लंबा रूट लेने से ईंधन की खपत बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए जेट फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं
कई उड़ानें घाटे में चल रही हैं
एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कई अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को व्यावसायिक रूप से चलाना मुश्किल हो गया है।
किन अन्य रूट्स पर उड़ानें कम होंगी?
जून-अगस्त के दौरान इन शहरों के लिए उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी:
हालांकि मुंबई-न्यूआर्क रूट पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
एयर इंडिया ने कहा है कि अगर मौजूदा हालात बने रहे तो नेटवर्क में आगे भी बदलाव किए जा सकते हैं।
एयरलाइन के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने पहले ही कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि बढ़ती ईंधन कीमतों, पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने और ईरान युद्ध के कारण एयरलाइन कठिन दौर से गुजर रही है।
इसी वजह से कंपनी ने कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने, गैर-जरूरी खर्च घटाने और लागत कम करने जैसे कदम भी उठाए हैं।