एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना की जांच के सिलसिले में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की ओर से कैप्टन वरुण आनंद को तलब किए जाने के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने ब्यूरो को कानूनी नोटिस भेजा है। खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया ने कैप्टन आनंद को सूचित किया कि AAIB ने उन्हें जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा है।
