Air India: दिल्ली-इंदौर Air India की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, पायलट ने किया 'Mayday' कॉल

Mayday Call: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2913 ने जैसे ही दिल्ली से उड़ान भरी, पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पायलट ने तुरंत 'Mayday' कॉल भेजकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने 'फुल इमरजेंसी' का ऐलान कर दिया

Air India: दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी Air India की एक फ्लाइट के इंजन में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को इंजन में खराबी का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पायलट ने तुरंत 'Mayday' कॉल का इस्तेमाल करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक विमान के दाहिने इंजन में आग लग गई थी।

पायलट ने भेजा 'Mayday' कॉल

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2913 ने जैसे ही दिल्ली से उड़ान भरी, पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पायलट ने तुरंत 'Mayday' कॉल भेजकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।


दिल्ली एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' का ऐलान

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने 'फुल इमरजेंसी' का ऐलान कर दिया। आनन-फानन में एयरपोर्ट पर दमकल और बचाव टीमों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया। हालांकि, पायलट ने सुरक्षित रूप से विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया। गनीमत रही कि इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को रविवार, 31 अगस्त को इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा। पीटीआई के अनुसार, फ्लाइट में 90 से ज्यादा लोग सवार थे। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने एक बयान में कहा, 'टेकऑफ के कुछ ही देर बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।' स्टैंडर्ड प्रक्रिया का पालन करते हुए, क्रू ने इंजन को बंद कर दिया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार लिया। यह इमरजेंसी लैंडिंग सुबह करीब 6:15 बजे हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।