सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। 2 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई, कोलकाता में भाव 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में सोने की कीमतें दबाव में हैं। कच्चा तेल और महंगा होने से महंगाई की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बहुत जरूरी न होने पर सोना न खरीदें।
वैश्विक स्तर पर सोने में बिकवाली है। पिछले सप्ताह जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,368.58 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141240 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट दिख रही है। 2 सितंबर की सुबह चांदी 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.68 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।