Maharaja Lounge: दिल्ली एयरपोर्ट पर खुलने जा रहा एयर इंडिया का 'महाराजा लाउंज', IGI पर अब दिखेगा असली राजसी ठाठ; जानिए किसे मिलेगी एंट्री?

Air India Maharaja Lounge: लाउंज को कई जोन में बांटा गया है ताकि हर यात्री अपनी पसंद के अनुसार समय बिता सके। अगर आपको काम करना है, तो 'द ग्लोबट्रॉटर स्टडी' में हाई-स्पीड वाई-फाई के साथ शांत माहौल मिलेगा। वहीं, थकान मिटाने के लिए 'सेरेनिटी एरिया' में रिक्लाइनर्स लगाए गए हैं। इसमे फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए अलग से 'क्रिस्टल बार' और 'प्राइवेट स्लीप चैंबर्स' बनाए गए हैं, जहां से रनवे का सीधा नजारा दिखता है

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
यह खास लाउंज हर किसी के लिए ओपन नहीं है और फिलहाल इसमें 'पैसे देकर एंट्री' की सुविधा नहीं दी गई है

Air India Maharaja Lounge: एयर इंडिया अपनी पुरानी चमक वापस पाने के लिए अब जमीन से लेकर आसमान तक बड़े बदलाव कर रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (T3) पर एयर इंडिया ने अपना पहला फ्लैगशिप ‘महाराजा लाउंज’ खोलने जा रही है। 16,000 वर्ग फुट में फैला यह लाउंज केवल एक प्रतीक्षालय नहीं, बल्कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया का एक 'पावर स्टेटमेंट' है। 16 फरवरी से यात्रियों के लिए खुलने वाला यह लाउंज आधुनिक सुविधाओं और भारतीय कला का एक बेजोड़ संगम है, जिसे ग्लोबल डिजाइन फर्म 'हिर्श बेडनर एसोसिएट्स' ने तैयार किया है।

महाराजा लाउंज क्या है में खास?

लाउंज को कई जोन में बांटा गया है ताकि हर यात्री अपनी पसंद के अनुसार समय बिता सके। इसमें 'लाइव कुकिंग' स्टेशन है जहां भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसे जाएंगे। एक खास 'बेवरेज ऑन व्हील्स' ट्रॉली सर्विस है जो आपकी सीट तक कॉकटेल पहुंचाएगी। वहीं, 'एविएटर्स बार' में दुनिया भर की बेहतरीन वाइन और व्हिस्की का लुत्फ लिया जा सकता है।


वहीं अगर आपको काम करना है, तो 'द ग्लोबट्रॉटर स्टडी' में हाई-स्पीड वाई-फाई के साथ शांत माहौल मिलेगा। वहीं, थकान मिटाने के लिए 'सेरेनिटी एरिया' में रिक्लाइनर्स लगाए गए हैं। इसमे फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए अलग से 'क्रिस्टल बार' और 'प्राइवेट स्लीप चैंबर्स' बनाए गए हैं, जहां से रनवे का सीधा नजारा दिखता है।

किसे मिलेगी एंट्री?

यह खास लाउंज हर किसी के लिए नहीं है और फिलहाल इसमें 'पैसे देकर एंट्री' की सुविधा नहीं दी गई है। फिलहाल इसमे एंट्री केवल इन यात्रियों को मिल सकेगी-

प्रीमियम क्लास: एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास के यात्री।

लॉयल्टी मेंबर्स: महाराजा क्लब (फ्रिक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम) के गोल्ड और प्लेटिनम सदस्य।

स्टार एलायंस एलीट: स्टार एलायंस के गोल्ड मेंबर जो किसी भी मेंबर एयरलाइन के बिजनेस या फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे हों।

कितनी चुकानी होगी कीमत?

लाउंज सर्विसेज की कीमत को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। आमतौर पर, प्रीमियम यात्रियों के लिए खाना और नॉर्मल ड्रिंक्स फ्री होते है। हालांकि, कुछ खास प्रीमियम ब्रांड की शराब या विशेष सेवाओं के लिए एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिना जरूरी टिकट या मेंबरशिप के, आप पैसे देकर भी इसमें एंट्री नहीं ले सकते। एयर इंडिया का यह कदम साफ संकेत देता है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'लग्जरी ट्रैवल' के बाजार में अपनी धाक फिर से जमाना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।