Pimpri Chinchwad Civic Polls: महाराष्ट्र की सियासत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। करीब दो साल की कड़वाहट और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ऐलान किया है कि आगामी नगर निगम चुनावों के लिए उनकी NCP और शरद पवार की NCP (SP) एकसाथ चुनाव लड़ेगी। पिंपरी-चिंचवड़ में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार के इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है कि, 'विकास के लिए 'घड़ी' और 'तुतारी' (दोनों पार्टियों के चुनाव चिह्न) अब एक साथ हैं'।
