Get App

कल भारी बारिश वाला मौसम: 2 राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, यूपी से MP तक इन 23 राज्यों में IMD ने दिया मूसलाधार, अंधड़ का अलर्ट

बारिश के अलावा कल कई राज्यों में तूफानी हवाओं और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 26, 2026 पर 9:21 PM
कल भारी बारिश वाला मौसम: 2 राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, यूपी से MP तक इन 23 राज्यों में IMD ने दिया मूसलाधार, अंधड़ का अलर्ट
India Weather Update: देश भर में मानसून अपनी चरम तीव्रता पर है।

India Weather Update: देश भर में मानसून अपनी चरम तीव्रता पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई के लिए अपना लेटेस्ट मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रेड कलर वॉर्निंग जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। देश के 23 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कल भारी बारिश, अंधड़, आकाशीय बिजली और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी गई है।

आइए जानते हैं कि 27 जुलाई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम की स्थिति कैसी रहने वाली है।

2 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, होगी अत्यंत भारी बारिश

IMD के मुताबिक 27 जुलाई को देश के दो मध्य व पूर्वी राज्यों पर मानसून का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिलेगा-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें