ITC Share Price: FMCG कंपनी ITC ने दो सिगरेट ब्रांड Classic Connect और Gold Flake Superstar के दाम बढ़ा दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 20 सिगरेट वाले Classic Connect पैक की कीमत अब ₹390 से बढ़कर ₹428 हो गई है। वहीं, 10 सिगरेट वाले Gold Flake Superstar पैक का दाम ₹79 से बढ़कर ₹89 हो गया है।
