Voter List Update: आने वाले चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार चुनाव आयोग ने एक अहम बदलाव किया है। आयोग पहली बार 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट का ऐसा वर्जन उपलब्ध कराएगा, जिसे आसानी से पढ़ा जा सके। गुरुवार को आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए सालाना स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का आदेश दिया है।
