Get App

PM Modi Birthday Special: 12 साल में क्या बदला? भारत के साथ सोच भी बदली और दुनिया का नजरिया भी

PM Narendra Modi Birthday Special: बात करें 2014 से पहले के भारत की। वो भारत जहां पॉलिसी पैरालिसिस था। वो भारत जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था। वो भारत जहां पीएम से ज्यादा शक्तिशाली होते थे पीएम को चलाने वाले। ऐसी सरकार जिसने जनता का भरोसा खो दिया था। ऐसे माहौल में पीएम मोदी भरोसा का आगमन मानो देश और देश की जनता के लिए एक वरदान बन गया

Amitabh Sinhaअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 5:09 PM
PM Modi Birthday Special: 12 साल में क्या बदला? भारत के साथ सोच भी बदली और दुनिया का नजरिया भी
PM Narendra Modi Birthday Special: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है

PM Narendra Modi Birthday Special: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है। पिछले डेढ दशकों से इस अवसर पर हमेशा कुछ ना कुछ लिखता आया हूं। इस बार ये सोंचने में लगा था कि इतना कुछ लिखा जा चुका है तो फिर थोड़ा अलग क्या हो सकता है। लक्ष्य वहीं हैं और नीतियां भी वही हैं। पीएम मोदी की रफ्तार में जरा भी कमी नहीं आयी है। फिर बदला क्या है? बदला तो देश है। बदली तो लोगों की सोंच है। बदला तो दुनिया का भारत की तरफ देखने का नजरिया है। ब्रिक्स 2026 के सफल आयोजन ने साबित कर दिया है कि भारत अब दुनिया के अग्रणी देशों की कड़ी का हिस्सा हो चुका है जिसे नजरअंदाज कर के चलना शायद किसी भी देश के लिए आसान नहीं होगा।

2014 से पहले का भारत

अब बात करें 2014 से पहले के भारत की। वो भारत जहां पॉलिसी पैरालिसिस था। वो भारत जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था। वो भारत जहां पीएम से ज्यादा शक्तिशाली होते थे पीएम को चलाने वाले। ऐसी सरकार जिसने जनता का भरोसा खो दिया था। ऐसे माहौल में मोदी भरोसा का आगमन मानो देश और देश की जनता के लिए एक वरदान बन गया। मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम शपथ ली। जो तनख्वाह उन्हे सीएम के तौर पर मिली वो पूरी रकम गुजरता की बालिकाओ की शिक्वोषा पर दान कर आए।

गुजरात से सिर्फ दो सूटकेस के साथ पहुंचे दिल्ली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें