Get App

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: कार से कुचली गई बाइकर AAP की वॉलंटियर निकलीं, 2022 में पार्टी टिकट पर लड़ चुकी हैं MCD चुनाव

Gurugram Hit-And-Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार से टक्कर की शिकार हुईं 27 वर्षीय महिला बाइकर आम आदमी पार्टी (AAP) की वॉलंटियर हैं। उन्होंने पार्टी टिकट पर कालकाजी वार्ड से 2022 का दिल्ली नगर निगम चुनाव लड़ा था। शिवानी चौहान को सिया के नाम से भी जाना जाता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 4:36 PM
गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: कार से कुचली गई बाइकर AAP की वॉलंटियर निकलीं, 2022 में पार्टी टिकट पर लड़ चुकी हैं MCD चुनाव
Gurugram Hit-And-Run Case: कार से कुचली गई बाइकर AAP की कथित तौर पर वॉलंटियर है (फाइल फोटो- X)

Gurugram Hit-And-Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार की कथित टक्कर से घायल हुई 27 वर्षीय बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) की वॉलंटियर हैं। 'न्यूज 18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2022 में दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में कालकाजी वार्ड से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शिवानी रविवार को अपनी Aprilia RS 457 बाइक से जा रही थीं, तभी कथित तौर पर एक मारुति सुज़ुकी सियाज ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

शिवानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कार उनकी बाइक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इसके बाद कार की टक्कर से वह बाइक से गिरकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई चली गईं। वीडियो फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (attempt to murder) की धारा भी जोड़ दी है। मंगलवार को शिवानी गुरुग्राम की अदालत में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचीं।

'कार में दो और लोग थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए'

शिवानी ने आरोपी ड्राइवर के साथ कार में मौजूद कथित तौर पर दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार में दो और लोग थे। इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। सिया ने कहा है कि आरोपी कल्याण बैंसला की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है और उनके और घटना के समय कार में कथित रूप से मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें