Ajit Pawar Plane Crash: पायलट ने नहीं दिया मेडे कॉल या SOS, दिख रहा था रनवे! फिर कैसे क्रैश हो गया अजित पवार का विमान?

दिल्ली की VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का लीयरजेट 45 बिजनेस जेट बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था, मुंबई-बारामती उड़ान पर था, जब यह दुर्घटना सुबह लगभग 8:44 बजे हुई

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
Ajit Pawar Plane Crash: पायलट ने नहीं दिया मेडे कॉल या SOS, दिख रहा था रनवे, फिर कैसे क्रैश हो गया अजित पवार का विमान?

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अनुसार, बारामती में क्रैश हुए विमान के पायलटों को लैंडिंग की कोशिश करते समय रनवे को पहचानने में कठिनाई हुई, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु हो गई। पहली कोशिश के दौरान चालक दल को रनवे दिखाई नहीं दिया, इसलिए उन्होंने दोबारा लैंडिंग की कोशिश करने से पहले गो-अराउंड किया। हालांकि, पायलट की ओर से कोई इमरजेंसी कॉल, SOS या मेडे कॉल नहीं दिया गया था।

दिल्ली की VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का लीयरजेट 45 बिजनेस जेट बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था, मुंबई-बारामती उड़ान पर था, जब यह दुर्घटना सुबह लगभग 8:44 बजे हुई। विमान में दो चालक दल के सदस्य और तीन यात्री सवार थे। DGCA के अनुसार, सभी यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई।


अजित पवार को मुंबई से 250 किलोमीटर दूर स्थित अपने पारिवारिक गढ़ बारामती में एक ग्रामीण चुनावी रैली को संबोधित करना था।

दो फ्लाइंग स्कूल, रेडबर्ड और कार्वर एविएशन, बारी-बारी से बारामती में ATC(एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को ऑपरेट करते थे। बुधवार को कार्वर एविएशन ने ATC की जिम्मेदारी संभाली।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कार्वर एविएशन के मैनेजर प्रमेश पारिख ने बताया कि विमान को सुबह 8:50 बजे लैंड करना था और कैपटन ने कहा कि रनवे दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा, “बारामती का रनवे 1,770 मीटर लंबा है। हम विमान को लैंड करते हुए नहीं देख पाए। लेकिन हमने क्रैश की आवाज सुनी। शायद विजिबिलिटी की समस्या थी।”

वहीं एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि विमान को लैंडिंग क्लियरेंस दे दिया गया था, लेकिन उधर से पायलट की तरफ से कोई जवाब या कंफर्मेशन कॉल नहीं आया।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायलट ने गो-अराउंड किया, जो एक सामान्य प्रक्रिया है।

DGCA ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों- 1 PSO और 1 अटेंडेंट और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे।

कैप्टन सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शम्भावी पाठक मिड साइज बिजनेस जेट लेयरजेट 45 को उड़ा रहे थे, जिसने मुंबई से सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी। पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट थीं। अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO), विधित जाधव, विमान में सवार पांचवें यात्री थे।

Ajit Pawar: NCP, महायुति सरकार और पवार परिवार, अजित 'दादा' के जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या होगा असर?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।