Get App

Ajit Pawar Plane Crash: अजीत पवार के साथ 4 अन्य लोग कौन थे, जिनकी प्लेन क्रैश में गई जान? जानें- पूरी डिटेल्स

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) एचसी विदिप जाधव, दो पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट/कैबिन स्टाफ पिंकी माली की भी मौत हो गई। सभी के शव जली हुई हालत में बरामद किए गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 5:59 PM
Ajit Pawar Plane Crash: अजीत पवार के साथ 4 अन्य लोग कौन थे, जिनकी प्लेन क्रैश में गई जान? जानें- पूरी डिटेल्स
Ajit Pawar Plane Crash: अजीत पवार के विमान में चालक दल के दो सदस्यों समेत कुल पांच लोग सवार थे

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार (28 जनवरी) सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। पवार पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए पुणे जिले में चार रैलियों को संबोधित करने के वास्ते सुबह मुंबई से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में चालक दल के दो सदस्य भी शामिल हैं। रनवे पर उतरने से पहले प्लेन लो विजिबिलिटी की वजह से हादसे का शिकार हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में अजीत पवार के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) एचसी विदिप जाधव, दो पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट/कैबिन स्टाफ पिंकी माली की भी मौत हो गई। सभी के शव जली हुई हालत में बरामद किए गए हैं।

कैप्टन शांभवी पाठक

आर्मी ऑफिसर की बेटी कैप्टन शांभवी पाठक भारत में लीयरजेट पर को-पायलट के तौर पर काम करने वाली पहली ऑफिसर थीं। उन्होंने 2018 में एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट एकेडमी से कमर्शियल पायलट और फ्लाइट क्रू ट्रेनिंग ली। कैप्टन शांभवी पाठक ही इस प्लेन को उड़ा रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें