Heatwave Advisory : फैक्ट्री वर्करों,मजदूरों और कामगारों को हीट वेव से बचाने के लिए श्रम मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने इन्हें हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए वर्क ब्रेक देने और दूसरे इंतजाम करने की भी सलाह दी है। ज्यादा डिटेल के साथ सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि इस समय पूरे देश में गर्मी का पारा हाई है। सभी राज्यों में भीड़ण गर्मी की मार देखने को मिल रही है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है और राज्यों में तो ये 45 डिग्री के भी पार चला गया है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों का होता है जो धूप में काम करते हैं। इस कंस्ट्रक्शन वर्कर, फैक्ट्री वर्कर और मजदूर शामिल हैं। इनके बाहर धूप में काम करना पड़ता है।
