मौसम विभाग (आईएमडी) की खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया है।
