IMD Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून एक बार फिर पूरी रंगत में आ चुका है और कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 5 सितंबर के मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दो राज्यों पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जैसी स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मौसम काफी बिगड़ा रहेगा।
