Get App

आविष्कार फाउंडेशन ने लॉन्च किया 2500 करोड़ रुपये का फंड, 30 भारतीय स्टार्टअप्स को मिलेगा सपोर्ट, यूपी के 25 जिलों में खुलेंगे JanAI कैफे

आविष्कार फाउंडेशन ने क्लीनटेक, रीसाइक्लिंग व क्लाइमेट टेक स्टार्टअप्स के लिए ₹2,500 करोड़ के नए फंड का ऐलान किया है। साथ ही पूर्वी यूपी में 25 जनएआई कैफे स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 7:04 PM
आविष्कार फाउंडेशन ने लॉन्च किया 2500 करोड़ रुपये का फंड, 30 भारतीय स्टार्टअप्स को मिलेगा सपोर्ट, यूपी के 25 जिलों में खुलेंगे JanAI कैफे
आविष्कार फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत राय

देश में नए बिजनेस आइडियाज को आगे बढ़ाने और गांवों तक स्वरोजगार की लहर पहुंचाने के लिए आविष्कार फाउंडेशन ने एक बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन ने भारतीय स्टार्टअप्स के लिए 2500 करोड़ रुपये का नया आविष्कार नेक्स्ट जेन फंड लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फंड के जरिए देश के लगभग 30 उभरते स्टार्टअप्स को वित्तीय और रणनीतिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में छोटे बिजनेसेज और युवाओं को तकनीक से जोड़ने के लिए 25 जिलों में एआई-संचालित JanAI कैफे खोलने की योजना बनाई गई है।

किन सेक्टर्स को मिलेगी ₹2500 करोड़ की मदद?

आविष्कार फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत राय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में बताया कि यह 2500 करोड़ रुपये का नया फंड खास तौर पर भारत पर ही केंद्रित रहेगा। अगले 3 से 5 सालों के भीतर इस रकम को अलग-अलग स्टार्टअप्स में इनवेस्ट किया जाएगा। विनीत राय ने बताया कि इस फंड का फायदा मुख्य रूप से इन सेक्टर्स में काम कर रहे स्टार्टअप्स को मिलेगा:

क्लीन टेक्नोलॉजी: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना काम करने वाली तकनीक।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें